सीतामढ़ी, जून 6 -- विनोद कुमार सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51वीं वाहिनी ने सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी को नाकाम कर दिया है। शनिवार तड़के सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर एसएसबी की ई-कंपनी सोनबरसा व बीओपी इंदरवा की संयुक्त नाका पार्टी ने सीमा के पास, भारतीय क्षेत्र में करीब 500 मीटर अंदर ऑपरेशन चलाया।बांस की झाड़ियों के पास दो संदिग्धों को खेप इकट्ठा करते देखा। सुरक्षा बलों को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। उनके पास से प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट व ट्राइप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड सिरप की 1320 बोतलें बरामद हुईं। तस्कर रामकवाल यादव के पुत्र बिंदेश्वर यादव (48) व इंदल पासवान के पुत्र हरिनारायण पासवान (35) हैं। दोनों क्षेत्र के इंदरवा गांव निवासी हैं।पूछताछ में सामने आया कि यह प्रतिबंधित सिरप भा...