रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत सरकार द्वारा रोजगार मेले का 19वां संस्करण शनिवार को आयोजित हुआ। रांची के सीसीएल कन्वेंशन सेंटर सभागार में आयोजित समारोह में 132 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इन नियुक्तियों में भारतीय रेल में 103, डाक विभाग में 18, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति में 1, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में 2, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 1, भारतीय खाद्य निगम में 2 और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के अंतर्गत 5 नियुक्तियां शामिल हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और डीआरएम करुणा निधि सिंह ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को अहम बताया। उन्होंने नागरिक देवो भवः का संकल्प दोहराते हुए युवाओ...