132 बच्चों एवं 11 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण
जहानाबाद, मई 15 -- हुलासगंज, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर प्रकाश के देखरेख में प्रखंड क्षेत्र के कुल 13 सत्र स्थलों पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए गए। अभियान के अंतर्गत कुल 132 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया, जबकि 11 गर्भवती महिलाओं को टीका देकर सुरक्षित मातृत्व हेतु जागरूक किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। डॉ. चंद्रशेखर प्रकाश ने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.