रामपुर, जून 12 -- यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागी अब आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे। जिसके तहत उनका फिजिकल टेस्ट और प्रपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रमोशन बोर्ड ने इसके लिए तिथियां घोषित कर दी है। पुलिस लाइन में यह टेस्ट 15 और 16 जून को होंगे। जिसमें कुल 132 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को एएसपी ने पुलिस लाइन का दौरा कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

अभ्यर्थियों की आवश्यकताएं बोर्ड की ओर से जारी आदेश के तहत जिन प्रतिभागियों ने सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर क्लर्क और अकाउंट्स के पद पर होने वाली लिखित परीक्षा पास कर ली है, उन उम्मीदवारों को 15 व 16 जून को पुलिस लाइन में होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्टिंग में मौजूद होना अ...