लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- चंदनचौकी और मियांपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुल 1311 करोड़ रुपये की 538 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 356 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं का लोकार्पण और 955 करोड़ रुपये की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास सीएम ने दोनों मंचों से किया। मोहम्मदी के मियांपुर में सीएम योगी ने बताया कि आज यहां इस कार्यक्रम में 417 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, जबकि फरवरी 2025 में 1,622 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास उन्होंने किया गया था। लखीमपुर जनपद कृषि और खेती-किसानी की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा जनपद है तथा इसका वास्तविक नाम 'लक्ष्मीपुर' है, जो समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। यहां छोटी काशी को काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है, ज...