नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Raymond Q2 earnings: रेमंड लिमिटेड ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2026 के नतीजे जारी किए। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 130% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू और एबिटा भी बढ़ा है। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 32 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 13.9 करोड़ रुपये था। आज कंपनी के शेयर 2.56% चढ़ कर 1,079.10 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि अब कल बुधवार को कारोबार के दौरान शेयर फोकस में रह सकते हैं।रेमंड के रेवेन्यू में 24% की बढ़ोतरी रेमंड लिमिटेड का ऑपरेशन से रेवेन्यू जुलाई-सितंबर तिमाही में 24% बढ़कर 655.16 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 527.69 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 683.22 करोड़...