मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- मोतिहारी। यातायात की अनदेखी करनेवाले 1309 वाहनों से 3.90 लाख रुपए का चालान काटा गया है। इसमें ऑपरेशन हेलमेट के तहत 1.65 लाख रुपए, नो पार्किंग वालों से 3500 रुपए, ट्रिपल राइडिंग वालों से 23 हजार रुपए, विदाउट इंशूरेंसवालों से 74 हजार रुपए, विदाउट सीट बेल्ट वालों से 1 हजार रुपए सहित अन्य नियमों की अनदेखी करनेवालों से 1 लाख 24 हजार 300 रुपए का चालान काटा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...