फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-2 द्वारा ओडीआर (अन्य जिला मार्ग) के चौड़ीकरण व सुद्रढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस मार्ग से सफर करने वाले ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। सोमवार को अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता ने बकायदा भूमि पूजन भी किया। बताया गया कि इस आठ किमी के मार्ग का जल्द ही करीब 13 करोड़ से काम शुरू कराया जाएगा। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के ओडीआर मार्ग शंकरपुरवा, सतखरा, गड़रियनडेरा, बंधवाडेरा मार्ग का सफर आसान होने की उम्मीद से क्षेत्र वासियों में खुशी है। इस मार्ग पर पड़ने वाले करीब आधा सैकड़ा गांव के ग्रामीणों को अब तक तीन मीटर के मार्ग से आवागमन करना पड़ता था। जिससे उन पर हादसों का शिकार होने का भी खतरा मंडरा रहा था। लेकिन क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से काम को मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को...