1300 बेड का हॉस्पिटल तैयार, 975 बेड पर मुफ्त चिकित्सा
रांची, मई 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यवासियों को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा देय सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। फाउंडेशन की नेशनल टीम में शामिल कैलाश चंद्र कानपाल ने बताया कि इटकी में 150 एकड़ जमीन में यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह अस्पताल 1300 बेड का होगा। अस्पताल में 75 प्रतिशत बेड यानी 975 बेड पर मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले साल अप्रैल तक अस्पताल प्रारंभ हो जाएगा। फिलहाल अस्पताल कैंपस में ही अस्थाई भवन बनाकर ओपीडी सेवा शुरू की गयी है। ओपीडी में डॉक्टर, नर्स एवं अन्य कर्मियों की तैनाती की गयी है। ओपीडी में फिलहाल प्रतिदिन 70-80 मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा रहा है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
स्कूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.