कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक के निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का सोमवार को समापन हुआ। यह शिविर आरोग्य क्लीनिक, लालबंगला, स्वास्थ्य केंद्र सीएसजेएम यूनिवर्सिटी और राजकीय बाल गृह, कल्याणपुर में आयोजित हुआ। शिविर में लगभग 130 बच्चों को निशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार कराया गया। डॉ. वंदना पाठक ने बताया कि शीत ऋतु में शरीर को गर्म, ऊर्जावान एवं रोगों से सुरक्षित रखने के लिए भोजन और दिनचर्या में विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने गर्माहट देने वाले खाद्य पदार्थ, ऊर्जा प्रदान करने वाले आहार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थ और पाचन को सुदृढ़ रखने के लिए घी एवं हरी सब्ज़ियों के सेवन की सलाह दी। इस अवसर पर राजकीय बाल गृह की शिक्षिका सुमन, स्वास्थ्य केंद्र की...