चम्पावत, सितम्बर 8 -- योगेश जोशी, चम्पावत। जिले में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के माध्यम से किसानों को संरक्षित खेती से जोड़ा जा रहा है। इसी के तहत अब तक 130 कृषकों ने पॉलीहाउस के लिए आवेदन किया है। जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि योजना की सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। इच्छुक कृषक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि योजना के अंतर्गत कृषक को निर्धारित 20 प्रतिशत अंशदान स्वयं वहन करना होगा। वर्तमान में 50 वर्ग मीटर पॉलीहाउस के लिए कृषक अंशदान लगभग 19 हजार तथा 100 वर्ग मीटर पॉलीहाउस के लिए लगभग Rs.35 हजार हो सकता है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...