130 किलो मादक पदार्थ नष्ट
बलिया, जून 23 -- बलिया। जिले में 44 आपराधिक मामलों में बरामद 130 किलो मादक पदार्थ को सोमवार को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने नष्ट करा दिया। आपरेशन दहन के तहत टीम ने जिले के सुखपुरा, फेफना, दुबहड़, बांसडीह रोड, मनियर, सहतवार, बैरिया, रेवती, नगरा, सिकन्दरपुर व खेजुरी जैसे 11 थानों पर दर्ज मुकदमे में बरामद 130.459 किग्रा (अवैध गांजा, डायजापाम, हेरोईन) को गाजीपुर के कासिमाबाद अंतर्गत सिलिकोन वेलफेयर सोसाइटी वेस्ट ट्रटमेंट प्लांट में निस्तारित करा दिया। टीम के अनुसार मादक पदार्थों की कुल कीमत 74.06 लाख रुपए बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.