130 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर शाम में छोड़ा
रांची, अगस्त 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। भाजपा की ओर से छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुलाये गए झारखंड बंद को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। रांची के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने 130 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। खेलगांव स्थित कैंप जेल में उन्हें रखा। शाम में सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। गौरतलब हो कि सुबह से ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए थे। शहर के अलग-अलग इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया। कई प्रमुख सड़कों पर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शहर में सड़कों पर टायर जला और बांस लगाकर यातायात को रोका रांची के कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीचों-बीच टायर जलाकर रास्ता बंद कर दिया है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.