दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। लनामिवि की सीनेट ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 13 अरब 49 करोड़ के घाटे का बजट पारित किया है। सीनेट की वार्षिक बैठक में वित्त परामर्शी (एफए) इंद्र कुमार ने सदन के पटल पर बजट प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। एफए ने बताया कि प्रस्तावित बजट में कुल अनुमानित व्यय 15 अरब 29 करोड़ 73 लाख 33 हजार 652 रुपये का प्रावधान किया गया है। विवि के निजी स्रोत से प्राप्त होने वाली कुल आय एक अरब 81 करोड़ 29 लाख 16 हजार 836 रुपये अनुमानित है। इस प्रकार प्राप्त होने वाली संपूर्ण आय के सामंजन के बाद कुल 13 अरब 49 करोड़ के समेकित व्यय की मांग बजट के माध्यम से राज्य सरकार से की गई है। बजट 10 खंडों में प्रस्तुत किया गया। विवि कार्यालय, पीजी विभाग, अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक-कर्मियों के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.