कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल (बीएचआईएस), कैंट में शनिवार को टेडेक्स बीएचआईएस यूथ का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के 13 प्रतिष्ठित हस्तियों ने स्थिरता, नेतृत्व, डिजाइन, शिक्षा, मार्केटिंग आदि पर अनुभव साझा किए। विषय था नवीन विचारों से भविष्य का पुनर्निर्माण। इसमें 100 चुनिंदा छात्रों ने भी भाग लिया। फूल से लेकर पर्यावरण और मानवीय कौशलों पर चर्चा हुई। फूल डॉट को के संस्थापक अंकित अग्रवाल ने फूलों के अपशिष्ट को पर्यावरण अनुकूल उत्पादों में बदलने पर बात की, जिससे अपशिष्ट को संसाधन में बदलने की प्रेरणा मिली। आनतर देसी के संस्थापक मनीष त्रिपाठी ने भारतीय विरासत को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़ने, रामलला के पोशाक और इसरो-नासा मिशन बैज जैसे कार्यों से सांस्कृतिक संरक्षण पर प्रकाश डाला। भारतीय नौसेना के सबमरीनर, एवरेस...