रांची, मार्च 2 -- रांची। रांची नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मेयर पद की दौड़ में शामिल रहे सोनू खलखो ने छठा स्थान प्राप्त करने के बावजूद 13 हजार से अधिक मत हासिल कर व्यापक जनसमर्थन पाया। सोमवार को राजकीय अतिथिशाला में प्रेसवार्ता आयोजित कर उन्होंने रांची के मतदाताओं, विशेषकर माता-पिता, भाई-बहनों, बुद्धिजीवियों और युवाओं का हृदय से आभार जताया। खलखो ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और चौबीसों घंटे सेवा के लिए तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...