पटना, मई 28 -- Bihar Health News: बिहार के जिला अस्पताल से लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (एपीएचसी) में पांच महीने से आयुर्वेद, होमियोपैथी और यूनानी दवाएं नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण करीब 13098 अस्पतालों में इन दवाओं की खरीद नहीं की जा सकी है। पांच महीने से सरकारी अस्पतालों के लिएइन दवाओं की खरीद का मामला अटका हुआ है। इस कारण मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। राज्य की सरकार बिहार की जनता को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और संपूर्ण इलाज का दावा सरकार करती है। लेकिन, दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं। विभागीय स्तर पर आयुष चिकित्सा पद्धति की सभी दवाओं की खरीद बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) के माध्यम से करने का न...