नई दिल्ली, जुलाई 30 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर अमेरिकी सेना से जुड़े फायदों के बारे में बता रही हैं। इस महिला का नाम मेघा है और उनकी शादी अमेरिकी सेना के जवान मिशेल लेलैंड हिल से हुई है। कपल ने अपने ज्वाइंट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अमेरिकी मिलिट्री परिवार होने के 'तीन सबसे बड़े फायदों' का खुलासा किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग अमेरिकी और भारतीय सेना की सुविधाओं की तुलना कर रहे हैं।अमेरिकी सेना के 3 सबसे बड़े फायदे वायरल क्लिप में मेघा अपने पति मिशेल से अमेरिकी सेना के जवानों को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने को कहती हैं। मिशेल ने यह तीन मुख्य फायदे गिनाए हैं। जिंदगीभर की मुफ्त शिक्षा- मिशेल ने इसे "जीवन भर के लिए मुफ्त शिक्षा" बता...