प्रयागराज, मार्च 16 -- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 13058 घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल किए गए हैं, जबकि 14779 और पैनल लगाने का काम करना है। सोमवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने योजना की समीक्षा की तो पीओ नेडा कोमिल द्विवेदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 27837 आवेदन अब तक मिले हैं। डीएम ने लापरवाही करने वाले वेंडरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान वेंडर चयन के बाद वेंडर स्तर पर लंबित आवेदन, बिजली विभाग में नाम, लोड, बिजली का बिल इत्यादि संशोधन से सम्बंधित लंबित प्रकरण, विद्युत विभाग के तहत निरीक्षण के लिए लंबित प्रकरण व स्मार्ट मीटर से जुड़े प्रकरण आदि की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने प्रभारी पीओ नेडा को बिजली विभाग व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.