कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना" के लिए जिले में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 172 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार और कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। डीएम ने कहा कि आजादी के बाद यह आठवीं जनगणना है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी और पहली बार नागरिकों को स्वगणना की सुविधा भी उपलब्ध होगी। जिले में जनगणना के लिए लगभग 13 हजार से अधिक कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगी। दूसरा चरण फरवरी-2027 में होगा। लखनऊ के मास्टर ट्रेनर इन फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रक्रिया, ड...