गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। टीजीटी के 1029 और पीजीटी के लगभग 300 शिक्षकों व कर्मचारियों का मार्च-अप्रैल का वेतन बकाया रहने से उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। प्राथमिक शिक्षकों का वेतन भुगतान हो चुका है, लेकिन उच्च विद्यालय एवं प्लस टू विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अब तक वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज शिक्षकों ने रविवार को उपायुक्त को सैकड़ों ई-मेल भेजकर वेतन भुगतान की गुहार लगाई है। शिक्षक संगठन समन्वय समिति ने डीईओ कार्यालय की सुस्ती पर कड़ा एतराज जताया है। समिति ने कहा कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। 4 मई को जिला समाहरणालय सभागार में डीईओ और डीएसई को शीघ्र भुगतान का निर्देश दिया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग उस आदेश का उल्लंघन कर रहा है। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ...