मधेपुरा, अप्रैल 15 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण बीते सोमवार से जारी है। मधुराम प्लस टू विद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना करने के तौर तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। बीडीओ परमानंद पंडित ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनगणना की जाएगी। इससे डाटा संग्रह में पारदर्शिता आएगी। सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन फॉर्म में दर्ज किया जाएगा। प्रथम चरण में गृह सूची तैयार की जाएगी। सूचीबद्ध सभी घरों का नंबरिंग किया जाएगा। दूसरे चरण में व्यक्तिगत डाटा एकत्र किया जाएगा। प्रगणकों के काम पर निगरानी रखने के लिए कुल 41 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: डिजिटल डेटा संग्रहित करने पर जोर मंगलवार को जनगणना निदेशालय के प्रेक्षक संजीव ...