नई दिल्ली, मार्च 26 -- राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कम उम्र के लड़कों ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है। महज 13 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों ने एक नाबालिग की हत्या कर डाली। उन्होंने बेहद क्रूरता के साथ 16 साल के एक लड़के पर चाकू से इतने वार किए कि उसकी जान ही चली गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना दिल्ली के दयालपुर इलाके की है। बुधवार को दयालपुर पुलिस थाने में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब नेहरू विहार के गली नंबर 13 में पहुंची तो एक 16 साल का लड़का अचेत अवस्था में पड़ा था। वह खून से सना हुआ था। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- 'पुलिस की कहानी पर संदेह', दिल्ली दंगों की जांच पर कोर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.