गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को ध्यान में रखते स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05192 आजमगढ़-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 13, 14 एवं 15 मार्च को आजमगढ़ से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर शाम 6.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05191 गोरखपुर-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 13, 14 एवं 15 मार्च को गोरखपुर से रात 8.00 बजे प्रस्थान कर देर रात 12.30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। 05185 गोरखपुर-बलिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 13, 14 एवं 15 मार्च को गोरखपुर से रात 8.30 बजे प्रस्थान कर देर रात 2.30 बजे बलिया पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...