लखनऊ, मार्च 10 -- प्रदेश में लगाए गए स्मार्ट मीटरों के लिए पावर कॉरपोरेशन 13 मार्च से स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली शुरू करने जा रहा है। कॉरपोरेशन के मुताबिक गो-लाइव की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। ऐसे में स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली लागू होने के बाद नकारात्मक बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो सकती है।पावर कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक प्रदेश में 77 लाख 10 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें 70 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड मोड में काम कर रहे हैं। कॉरपोरेशन ने बताया कि स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली पूरी तरह तैयार हो चुकी है और गो लाइव की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 13 मार्च से इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के खाते में बैलेंस खत्म होने या बैलेंस में रकम नकारात्मक होने पर कनेक्श...