उरई, मार्च 7 -- उरई। जिले में नहरों का संचालन 13 मार्च से बंद हो जाएगा। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने सभी किसानों से अपील की है कि वह हर हाल में उक्त तिथि से पहले फसलों में सिचाई कर लें जिससे बाद में उनको परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले में चल रहे रबी के सीजन को देखते हुए फसलों में सिचाई के लिए जलाशयों में उपलब्ध पानी के आधार पर लगातार नहरों का संचालन किया जा रहा है। जिन किसानों ने मटर के बाद गेहूं की बुआई की है उनको अभी पानी की जरूरत है ऐसे में उन किसानों से अपील की गई है कि जल्दी ही फसलों में सिंचाई कर लें। नहर विभाग प्रथम के अधिशाषी अभियंता धर्म घोष ने बताया कि नहरों में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं के कार्य पूर्ण करने के साथ ही अन्य कारणो से 13 मार्च से नहरों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...