मेरठ, मई 9 -- राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में 13 से 16 मई तक इंटर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कई स्कूलों की अंडर-14 बालक वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले स्कूल परिसर स्थित खेल मैदान पर नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 मई को सुबह 9 बजे होगा। स्कूल चेयरमैन योगेश त्यागी ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना को बढ़ावा देना है। संस्था सचिव सुगंधा त्यागी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में दीवान पब्लिक स्कूल, ब्रेज एडु वर्ल्ड स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, एवेन्यू पब्लिक स्कूल, अशोका एकेडमी, द आर्यन्स स्कूल, बीडीएस स्कूल, डीएवी ग्लोबल स्कूल मवाना, स्टेप टू सक्सेस बागपत रो...