हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 13 सितंबर यानी शनिवार को व्यापारी चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट करना और स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनो जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना है। यह कार्यक्रम रुद्राक्षी बैंक्वेट हॉल में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। गुरुवार को व्यापार मंडल ने रामपुर रोड स्थित हिंदू धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने बताया कि यह मंच व्यापारियों को सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने और लोकल फॉर वोकल व आत्मनिर्भर भारत की शपथ लेने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, जीएसटी पर भी चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.