रुडकी, मार्च 24 -- एक सड़क हादसे के केस में फरार चल रहे चालक को पुलिस ने 13 साल बाद हरियाणा से गिरफ्तार किया है। वह पहचान छिपाकर ई-रिक्शा चला रहा था। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, करीब 13 साल पहले एक सड़क हुआ था। हादसे के शिकार हुए परिजनों की तहरीर पुलिस ने चालक पंकज शर्मा निवासी प्रीतनगर गली नंबर चार जिला सिरसा, हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया था। इसके बाद वह जमानत पर छूट गया था। तभी से वह फरार चल रहा था और कोर्ट में भी तारीख पर नहीं आ रहा था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...