महोबा, अगस्त 14 -- महोबा, संवाददाता। मध्यस्थता अभियान में 13 साल से चल रहे विवाद का निस्तारण कराया गया। दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार का विवाद न करने का हलफनामा प्रस्तुत कर आपस में समझौता किया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन हरिहर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण राष्ट्र में 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वार, घरेलू हिंसा, वैवाहिक वाद, चैक बाउंस सहित अन्य छोटे वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर कराया जा रहा है। अधिवक्ता गिरीश कुमार पटैरिया द्वारा 13 साल से चल रहे रामबाई, जालिम व सिद्धगोपाल के बीच चल रहे विवाद का समझौता कराया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्र के लिए मध्यस्थता विशेष अभियान का शुभारंभ सिविल जज सीनियर डिवीजन ...