प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1475 और प्रधानाध्यापक के 1172 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि में संशोधन 26 नवंबर तक किया जा सकेगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा सात जनवरी 2027 को कराई जाएगी। खास बात है कि यह भर्ती 13 साल के अंतराल पर शुरू हुई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2013 में 500 से अधिक पदों पर आवेदन मांगे थे। यह भी पढ़ें- यूपी में टीजीटी के 17735 पदों पर भर्ती, कल से करें आवेदन; दिसंबर में होगी परीक्षा इस बार भर्ती प्रक्रिया में संशोधन हुआ है। प...