रामपुर, जनवरी 12 -- करीब 13 साल पहले पटवाई थाने के एसओ संजय त्यागी समेत आठ पुलिस कर्मियों पर दर्ज मुकदमें की दोबारा से विवेचना होगी। कोर्ट के आदेश के बाद पटवाई पुलिस को इसकी विवेचना दी है। हाल में एसओ संजय त्यागी हरदोई में तैनात है। मामला जून वर्ष 2012 का है। उस वक्त संजय कुमार त्यागी पटवाई एसओ थे। 24 जून की रात उन्होंने ग्राम चिकटी रामनगर में मुन्नी देवी पत्नी बिहारी लाल के यहां पर दबिश दी थी। आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ गाली-गलौच करने के साथ ही अभद्रता की थी। इस दौरान पुलिस ने छत पर सो रहे महिपाल को पकड़कर बुरी तरह से पीटा था। पुलिस से बचने के लिए महिपाल ने छत से छलांग लगा दी थी। जिससे महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने महिपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से महिपाल को रेफर कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.