बांका, अप्रैल 9 -- बांका। बुधवार को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) बिहार, पटना की टीम बांका पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष निगरानी इकाई कांड संख्या 1/13 में विशेष इकाई कोर्ट, पटना द्वारा अभियुक्त की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के आलोक में पटना से आई विशेष निगरानी इकाई की टीम बांका थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बांका थाना क्षेत्र के विजयनगर गांव में अभियुक्त की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के लिए प्रस्थान करने वाली थी। इसी दौरान कांड के अभियुक्त मृत्युंजय कुमार सिंह, पिता जितेंद्र प्रसाद सिंह, निवासी विजयनगर, थाना बांका, जिला बांका अचानक बांका थाना पहुंच गए और स्वयं को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत थाना परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया।बांका टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.