13 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में दोबारा जांच का आदेश
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। नाबालिग से दुष्कर्म के 13 साल पुराने मामले में विवेचना की खानापूर्ति करना तत्कालीन विवेचक को भारी पड़ गया। अपर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने पुलिस की ओर से दाखिल अंतिम रिपोर्ट को निरस्त कर दिया।
बंदे की कार्यवाही कोर्ट ने मामले की अग्रिम विवेचना निरीक्षक स्तर से कम के अधिकारी से नहीं कराने का निर्देश पुलिस आयुक्त, प्रयागराज को दिया है। साथ ही तत्कालीन विवेचक दिनेश प्रताप सिंह यादव के खिलाफ विभागीय जांच कराकर दंडात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। यदि विवेचक का किसी अन्य जिले में स्थानांतरण हो चुका है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को आदेश की प्रति भेजने का निर्देश भी दिया गया है। अदालत ने यह आदेश विशेष लोक अभियोजक मनोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.