सासाराम, मार्च 6 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि ननिहाल आये युवक के द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गत एक मार्च को कैमूर के मोहनिया से अपने ननिहाल आए युवक के द्वारा 13 साल की बच्ची के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता की मां के द्वारा पांच मार्च गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बाद पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त कृष्ण कुमार पिता मुन्ना सक्सेना, मोहनिया, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर न्यायिक ह...