जहानाबाद, मई 2 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आज प्रखंड क्षेत्र के कुल 13 सत्र स्थलों पर व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पूरी सक्रियता के साथ टीकाकरण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। अभियान के अंतर्गत कुल 128 बच्चों को विभिन्न जीवनरक्षक टीके लगाए गए, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान की जा सके। वहीं, 9 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया गया, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं को समय पर टीका देकर उन्हें बीमारियों से सुरक्षित रखना है। यह भी पढ़ें- टीकों की उपयोगिता के बारे में बताया इसके लिए आशा कार्यकर्ता, एएन...