नवादा, अगस्त 13 -- हिसुआ स्थित इंटर विद्यालय के प्राचार्य ने 13 शिक्षकों पर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य कुमार आशुतोष ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) के आदेशानुसार जिले के प्रत्येक प्रखंड में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम निर्धारित था। इसमें भाग लेने के लिए उनके बार-बार आग्रह के बावजूद माध्यमिक शिक्षक सुनील कुमार, अमरेश अमर, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सावन राज, रविंद्र राय, एहसान अहमद, नूतन कुमारी, रानी कुमारी और उच्च माध्यमिक शिक्षक सौरभ कुमार, रितेश कुमार, अलका सिन्हा, राहुल कुमार सुमन जानबूझकर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में नहीं गए, राष्ट्रगान का भी किया अपमान; बिहार के 13 शिक्षकों पर अब लटकी कार्रवा...