बोकारो, जून 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13 एवं 14 जून को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग और सत्यापन का कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के उन मतदाताओं से विशेष अपील की है, जिनकी मैपिंग अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम मतदान केंद्र पहुंचकर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- एसआईआर: 13-14 जून को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप उपायुक्त ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रांची के नि...