फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित विषयों के अध्यापकों की सीधी भर्ती में 13 वर्षो से लंबे संघर्ष के बाद संदीप द्विवेदी को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने इंसाफ दिलाया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के सह संयोजक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि संदीप द्विवेदी वर्तमान में कायमगंज के एक निजी विद्यालय में कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन की ओर से जो सूची जारी की गयी उसमें संदीप का नाम होने पर परिजनों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...