रामगढ़, जनवरी 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विगत 13 वर्षों से निरंतर परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी एलआईसी कार्यालय के समीप महाकाल महोत्सव का आयोजन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। इस क्रम में 10वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को एलसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) वितरण का कार्यक्रम 15 फरवरी, रविवार को आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार महाशिवरात्रि महोत्सव के सभी कार्यक्रम 25 फरवरी को सायं 7 बजे आरंभ होंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे होगी। इस दिन अभिषेक पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद पाठशाला के विद्यार्थियों के सहयोग से महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। रविवार प्रातः 9 बजे बाबा महाकाल स्वरूप की विशेष पूजा। प्रातः 10 ...