बगहा, जनवरी 9 -- बैरिया। तमोलिया टोला का एक किशोर लापता हो गया है। वह तुमकडिया चौक के एक बाइक दुकान में बाइक बनाने का काम सीखने जाता था । पिछले दिन वह तुमकडिया चौक पर गया। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन किया। परंतु कहीं पता नहीं चल सका । इस मामले में मां कसीना खातून ने थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि लापता मोहम्मद दानिश (13) गुमशुदगी मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चों की खोज बीन की जा रही है। दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि मोहम्मद दानिश पिछले दिन बाइक बनाने के लिए गया था। परंतु शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो दुकानदार से पूछताछ करने पहुंची। परंतु दुकानदार को भी पता नहीं था। सभी रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई थी। परंतु उक्त किशोर का कहीं कोई पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्...