चाईबासा, मई 20 -- गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- लापता बेटे की तलाश में भटक रहे वृद्ध दंपती घटना का विवरण परिजनों के अनुसार दर्शना चाम्पिया 15 मई की दोपहर गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर ठाकुरा लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला। लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।खोजबीन का प्रयास गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के घरों मे...