रांची, जुलाई 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के पटनिया गांव निवासी मसीह अंगरिया ने अपनी 13 वर्षीय बहन सावधानी अंगरिया की गुमशुदगी को लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, साल 2023 में गांव के मोजेश चेरेवा ने दोनों बहनों को बेहतर शिक्षा और भविष्य का भरोसा देकर रांची भेजा था, जहां उन्हें नीलमणी मिंज को सुपुर्द किया गया। आरोप है कि बड़ी बहन प्रेमिका अंगरिया से बीच-बीच में मुलाकात कराई गई, लेकिन सावधानी से कभी मिलने या बात करने नहीं दिया गया। बाद में जानकारी मिली कि सावधानी रांची के अशोक नगर निवासी अरुण तिर्की के घर रह रही थी और 3 अप्रैल 2025 को वहां से लापता हो गई। पहले उसके मिलने की सूचना देकर मामला टाल दिया गया, लेकिन चार जुलाई 2026 को केवल बड़ी बहन को घर भेजा गया, जबकि साव...