अररिया, मई 9 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने दरवाजे पर बैठी 13 वर्षीया किशोरी के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में गायब किशोरी की मां ने पलासी थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना बीते दो मई की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन करना बताया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मां ने बताया कि दो मई के दिन के 12 बजे उनकी 13 वर्षीया पुत्री दरवाजे पर बैठी थी। काफी देर होने के बाद भी वह वापस आंगन नहीं आयी तो उसकी खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- अररिया : 13 वर्षीया किशोरी गायब, पलासी थाना में मामला दर्ज लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया कि दो दिन पूर्व से एक अज्ञात लड़का मेरे घर के आसपास घुमता रहता था। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही ह...