अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर। चोरी से बिजली का उपभोग करने वालों के विरुद्ध आलापुर एक्सईएन एके यादव की अगुवाई में चल रहा चेकिंग अभियान जारी है। मूसेपुर एवं बर्बसापुर में मार्निंग रेड के दौरान चोरी से बिजली का उपभोग करते पाए जाने पर 13 लोगों के विरुद्ध विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया। चेकिंग अभियान में उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत, अवर अभियन्ता अनिल बाल्मीकि, दीपक कुंवर दीप, रमाकांत व राजेश साथ रहे। एक्सईएन ने उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...