मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी। लाखों के साइबर फ्रॉड में भागलपुर पुलिस ने शहर में छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात नगर थाना में पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को लेकर भागलपुर निकल गई। भागलपुर साइबर थाना के दारोगा राम कृष्ण ने बताया कि मधुबनी शहर के सत्यम कुमार एवं प्रशांत कुमार को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के लिए दोनों को भागलपुर लाया गया है। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी कर 13 लाख रुपए ठगी करने का मामला थाना में दर्ज है। जिसके खाता पर ठगी का रूपया ट्रांसफर हुआ है उसका तार मधुबनी से जुड़ा है। मोबाइल डिटेल्स एवं अन्य साक्ष्य मिलने के बाद मधुबनी में नगर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। हालांकि इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भागलपुर साइबर थाना का मामला बताकर कुछ जानकारी देने से इंकार कर दिया।एसएसबी जवान को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.