13 लाख का इनामी और 63 केसों में वांछित; भाजपा दफ्तर को बम से उड़ाने वाला कुख्यात संजय यादव कैसे धराया
पीटीआई, नवम्बर 9 -- 13 लाख रुपये का इनामी, बिहार और झारखंड में 63 आपराधिक मामलों में वांछित माओवादी नेता संजय सरजु यादव करीब 15 साल बाद गिरफ्तार हुआ है। झारखंड के प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़ा संजय पिछले 10 दिनों से ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में छिपा हुआ था। वह वहां एक बंगले में गौशाला का काम देख रहा था। महाराष्ट्र एटीएस ने झारखंड पुलिस से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।कौन है संजय सरजु यादव? 45 वर्षीय संजय सरजु यादव झारखंड के पलामू जिले के चतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का रहने वाला है। वह प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) की जोनल कमेटी का सदस्य है। झारखंड पुलिस के मुताबिक, वह राज्य में 33 और बिहार में 30 माओवादी मामलों में वांछित था। दोनों राज्यों की पुलिस करीब डेढ़ साल से उसकी तलाश कर रही थी। उस पर झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.