ललितपुर, मार्च 13 -- आगामी 13 के बाद यदि प्री-पेड स्मार्ट मीटर में बैलेन्स खत्म होता है, तो उपभोक्ता की बिजली स्वत: ही कट जाएगी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ ने ललितपुर जनपद सहित पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था लागू कर दी। इस सम्बन्ध में उपभोक्ताओं को अलर्ट मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। जिसमें बैलेन्स चेक करके उसको बनाए रखने को कहा जा रहा है। विद्युत विभाग अब उपभोक्ताओं का बकाएदार नहीं होना चाहता है। इसलिए वह हर जगह प्री-पेड मीटर लगाने का काम तेजी के साथ कर रही है। ललितपुर जनपद में भी उसने हजारों की संख्या में प्री-पेड मीटर लगाए हैं। यह कार्य अभी भी जारी है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ ने पूरे प्रदेश में 13 मार्च से नई व्यवस्था लागू कर दी है। जिसके तहत उक्त तिथि के बाद प्री-पेड उपभोक्ताओं के खाते में बैलेन्स शून्य हुआ, तो...