13 मामलों में जब्त 3468 लीटर देसी-विदेशी शराब किया गया नष्ट
मुंगेर, जुलाई 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में मद्य निषेध कानून को धरातल पर मजबूत बनाए रखने के लिए मुंगेर पुलिस और उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त कुल 3,468.905 लीटर देसी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह पूरी कार्रवाई तय मानकों और पूरी पारदर्शिता के साथ मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संपन्न हुई। नष्ट की गई शराब में मुंगेर पुलिस के 13 मामलों से जुड़ी 501 लीटर देसी व 369.850 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। इसके अलावा, रेल थाना के दो मामलों में बरामद 27.125 लीटर विदेशी शराब और मद्य निषेध थाना के 13 मामलों में जब्त 230 लीटर देसी व रिकॉर्ड 2,340.930 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। शराब विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया सदर मुंगेर के राजस्व पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट प्रभात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.