रांची, मार्च 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने मवेशी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कांटाटोली के आसिफ कुरैशी उर्फ विक्की और गुमला के शाहरूक मीर शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 मवेशी और बोलेरो गाड़ी जब्त की है। थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि रात्री गश्ती के दौरान कांटाटोली कुरैशी मुहल्ला के पास बोलेरो को पुलिस की टीम ने रोका। तलाशी के दौरान बोलेरो से पुलिस ने मवेशी केसाथ दो लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह गुमला की ओर से मवेशी चोरी कर रांची लाते हैं और उसे कांटाटोली कुरैशी मुहल्ला में बेच देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...